छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक अहम हवाई सेवा बंद हो गई है। रायपुर से सरगुजा के बीच शुरू की गई फ्लाइट सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित एयरलाइन कंपनी ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के पास अपना विंटर शेड्यूल जमा नहीं किया, जिसके चलते इस रूट पर उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा।
रायपुर–सरगुजा फ्लाइट सेवा की शुरुआत यात्रियों को कम किराये में हवाई यात्रा की सुविधा देने के उद्देश्य से की गई थी। इस रूट पर शुरुआती किराया मात्र 999 रुपये रखा गया था, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। खासकर सरगुजा अंचल के लिए यह सेवा स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।
read also: ‘शांति बहाली’ के नाम पर ‘शांति विधेयक’ पारित: पीएम मोदी–ट्रंप के बीच समझौते पर कांग्रेस का दावा
फ्लाइट सेवा बंद होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और नियमित यात्रियों को निराशा हाथ लगी है। अब यात्रियों को एक बार फिर सड़क या रेल मार्ग पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्रशासनिक और विमानन स्तर पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भविष्य में इस रूट पर फिर से उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।


