रायपुर में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो के तहत वाहन खरीदारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। ऑटो एक्सपो के दौरान 5 फरवरी तक नई गाड़ियों की खरीद पर लाइफटाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस फैसले से दोपहिया, चारपहिया और वाणिज्यिक वाहन खरीदने वालों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और बाजार में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
आयोजकों के मुताबिक, इस विशेष छूट का उद्देश्य ऑटो सेक्टर को बढ़ावा देना और ग्राहकों को नए वाहनों की खरीद के लिए प्रोत्साहित करना है। एक्सपो में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जहां आकर्षक ऑफर्स और फाइनेंस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
read also: KORBA : 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान तेज, NH-130 पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
व्यापारियों और डीलर्स का मानना है कि रोड टैक्स में दी गई यह छूट बिक्री को गति देगी। वहीं, आम उपभोक्ताओं में भी ऑटो एक्सपो को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल निर्धारित अवधि और एक्सपो के दौरान खरीदे गए वाहनों पर ही लागू होगी।


