राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खमतराई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये की हुक्का और ई-सिगरेट से जुड़ी सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर, उपकरण और अन्य सामान बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
read also: Project EAT: AI-पावर्ड वर्कप्लेस पर काम कर रहा गूगल, लीक मेमो से सामने आए बड़े खुलासे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई युवाओं को नशे की लत से बचाने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे ठिकानों पर सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।


