रायपुर में ‘भूमाफिया’ कहे जाने को लेकर बसंत अग्रवाल का गुस्सा सामने आया है। उन्होंने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है। बसंत अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
बसंत अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सभी काम कानून के दायरे में हैं और वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से जुड़े नहीं हैं। ऐसे आरोप लगाने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
read also: PSLV फेल होने से नहीं रुकेगा गगनयान मिशन, ISRO चीफ ने दी स्पष्ट जानकारी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भी इस तरह की अफवाहें या गलत आरोप फैलाए गए तो संबंधित लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। बसंत अग्रवाल के इस बयान के बाद रायपुर के सियासी और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


