रायपुर में आज से रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की भव्य शुरुआत हो रही है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इस साहित्यिक महाकुंभ में देशभर के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, साहित्यकार और विचारक शामिल होंगे। उत्सव के दौरान साहित्य, उपन्यास, कविता, कहानी और समकालीन लेखन पर गहन चर्चा और विमर्श किया जाएगा, जिससे साहित्य प्रेमियों को विचारों के नए आयामों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
साहित्य उत्सव के विभिन्न सत्रों में रचनात्मक लेखन, सामाजिक सरोकारों और बदलते समय में साहित्य की भूमिका पर ‘महामंथन’ होगा। युवाओं और छात्रों के लिए विशेष संवाद सत्र भी रखे गए हैं, ताकि नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आयोजन स्थल पर पुस्तकों की प्रदर्शनी और लेखकों से संवाद कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
read also: How Much Tea Is Safe: सर्दियों में चाय पीने की सही सीमा क्या है? जानें कितने कप के बाद बढ़ता है खतरा
उत्सव के खास आकर्षण के रूप में ऐतिहासिक पात्र चाणक्य के जीवन और विचारों पर आधारित नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह नाटक दर्शकों को ज्ञान, नीति और रणनीति के गहरे संदेश देगा। कुल मिलाकर रायपुर साहित्य उत्सव 2026 शहर के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को नई ऊर्जा देने के लिए तैयार है।


