राजधानी रायपुर में ई-व्हीकल एजेंसी दिलाने के नाम पर 42.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने इलेक्ट्रिक वाहन की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर किस्तों में बड़ी रकम वसूल ली, लेकिन न तो एजेंसी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए।
read also: KORBA: दर्री थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, बाइक क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, लंबे समय तक टालमटोल के बाद जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की भूमिका, लेन-देन के दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


