रायपुर : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथयात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक ‘छेरा-पहरा’ की रस्म निभाई।
छत्तीसगढ़ की 19 नदियों के संरक्षण की बड़ी पहल, उद्गम स्थलों के लिए बनेगी विशेष कमेटी
इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भी विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। रथयात्रा महोत्सव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।






