Railway Vacancy 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल नॉर्दन रेलवे ने नए सत्र के लिए अप्रेंटिस के 4000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका माना जा रहा है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते है और लंबे समय से किसी बड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी. बल्कि चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में मेरिट मजबूत होने पर चयन की संभावना भी बढ़ जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
Cat Ownership: बिल्ली पालना बन सकता है खतरा! 17 स्टडीज में स्किजोफ्रेनिया का जोखिम दोगुना पाया गया
किस जोन में कितनी वैकेंसी?
आरआरसी नॉर्दन रेलवे की ओर से कुल 4116 पदों की वैकेंसी जारी की गई है. इनमें लखनऊ जोन में 1397 पद, दिल्ली में 1137 पद, फिरोजपुर में 632 पद, अंबाला में 934 पद और मुरादाबाद में 16 पद निकाले गए हैं. इन पदों के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और कारपेंटर समेत कई ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए. इसके अलावा NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है. वहीं आवेदक की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा इस भर्ती में आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
Idli Amma: तमिलनाडु की इडली अम्मा… सिर्फ 1 रुपये में स्वाद और इंसानियत की मिसाल
कैसे करें आवेदन?
- रेलवे भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट rrcnr.org पर जाए.
- इसके बाद होमपेज पर RRC Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें
- अब मोबाइल और ईमेल पर लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- वहीं लास्ट में इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करानी होगी. वहीं एससी,एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं जमा करनी होगी.
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी. चयन प्रक्रिया दसवीं में प्राप्त अंकों और आईटीआई के आधार पर मेरिट सूची के तहत होगी. वहीं इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद सेलेक्शन किया जाएगा.


