छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का शव उसमें फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को केबिन से बाहर निकाला जा सका, जिसमें कई घंटे लग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


