Rahul Gandhi 17 अगस्त से बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जिसका मकसद वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ना है। उन्होंने इसे लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा के लिए अहम कदम बताया है
Patna, Bihar: Congress नेता Rahul Gandhi 17 अगस्त 2025 से Bihar में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया है – “अबकी बार, वोट चोरों की हार।”
17 अगस्त से #VoterAdhikarYatra के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।
यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं – यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे।… pic.twitter.com/OQl0BQ3ns9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2025
बिहार में चुनावी माहौल गर्माएगा अभियान
राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस दौरान जनता से सीधे संवाद कर वोटर लिस्ट, वोटिंग प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता पर जागरूकता फैलाई जाएगी। पार्टी का फोकस युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट देने वालों को सक्रिय रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जोड़ने पर है।
‘वोट चोरों’ पर सीधा हमला
यात्रा के ऐलान के साथ ही राहुल गांधी ने बिना नाम लिए बीजेपी और एनडीए पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि है और जो लोग जनता के अधिकार छीनने की कोशिश करते हैं, उन्हें 2025 में जवाब मिलेगा।
बड़े नेताओं की मौजूदगी
सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान जनसभाएं, पैदल मार्च और रैलियां आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस का दावा है कि यह अभियान बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने में मदद करेगा।
View this post on Instagram
जनता से सीधा संवाद
Rahul Gandhi का यह अभियान सिर्फ चुनावी रैलियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान के लिए रोडमैप बनाने का भी हिस्सा होगा। पार्टी का मानना है कि इस तरह का ग्रासरूट कनेक्शन 2025 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।
read also: Bastar के 14 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, नक्सलियों से मिली आज़ादी पर मनाएंगे Independence day