ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस प्रियंका के इस आध्यात्मिक दौरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लंबे समय से हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में सक्रिय प्रियंका लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स से चर्चा में बनी हुई हैं।
वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा कई बड़े प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुटी हैं। उनके इस दौरे और आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस के बीच उत्साह साफ देखा जा सकता है।


