एलपीजी सप्लाई पर संभावित दबाव को देखते हुए Government of India वैकल्पिक कुकिंग समाधानों को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडक्शन हीटर के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। इसका उद्देश्य घरेलू रसोई में एलपीजी पर निर्भरता कम करना और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार घरेलू उपकरण निर्माताओं को इंडक्शन हीटर का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे सकती है। इसमें सब्सिडी, टैक्स में राहत और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। इससे न केवल एलपीजी की खपत कम होगी, बल्कि इलेक्ट्रिक कुकिंग को भी तेजी से बढ़ावा मिलेगा।
read also: पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में महंगा हो सकता है बोतलबंद पानी, सप्लाई संकट से उद्योग पर दबाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम लंबी अवधि में उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इंडक्शन कुकिंग ऊर्जा कुशल मानी जाती है और इससे आयातित ईंधन पर निर्भरता घटेगी, जिससे देश की ऊर्जा रणनीति को मजबूती मिलेगी।


