POP and Gypsum False Ceiling: घर की छत के लिए कौनसा है बेस्ट?
जब भी घर सजाने की बात आती है तो दीवार और फर्श के साथ-साथ छत को भी स्टाइलिश बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आजकल फॉल्स सीलिंग लगवाना काफी आम हो गया है। इसके लिए दो सबसे ज्यादा पॉपुलर ऑप्शन हैं – POP (Plaster of Paris) और Gypsum Board।
लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों में असली अंतर क्या है और आपके घर के लिए कौनसा ज्यादा सही रहेगा? रिसर्च बताती है कि 90% लोग इस बारे में कन्फ्यूज रहते हैं। चलिए जानते हैं इनकी डिटेल्स।
POP False Ceiling (Plaster of Paris)
POP पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाया जाता है और फिर डिजाइन में ढाला जाता है।
इससे जटिल डिजाइन, कर्व्स और आर्टवर्क आसानी से बनाए जा सकते हैं।
टिकाऊ और मजबूत होती है, लेकिन सूखने में ज्यादा समय लगता है।
लगाने के दौरान धूल और गंदगी ज्यादा फैलती है।
अगर काम एक्सपर्ट कारीगर से करवाया जाए तो सालों तक बिना दरार चलेगी।
Gypsum False Ceiling
Gypsum फैक्टरी में बने बोर्ड या पैनल के रूप में आता है।
इन्हें मेटल फ्रेम पर फिट करके छत में आसानी से इंस्टॉल किया जाता है।
जल्दी और बिना गंदगी के इंस्टॉल हो जाता है।
सतह चिकनी और फिनिशिंग परफेक्ट होती है।
POP की तरह जटिल डिजाइन नहीं बन पाते।
नमी और पानी से जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए बाथरूम या नमी वाली जगहों पर नहीं लगाना चाहिए।
POP बनाम Gypsum: कौन बेहतर है?
POP Ceiling – अगर आप टिकाऊपन और डिजाइन चाहते हैं और थोड़ा समय ज्यादा लगने से फर्क नहीं पड़ता तो POP सही रहेगा।
Gypsum Ceiling – अगर आप जल्दी, साफ-सुथरा और परफेक्ट फिनिश चाहते हैं तो Gypsum चुनें।
कई लोग दोनों का मिक्स इस्तेमाल भी करते हैं – बड़े हिस्से में Gypsum और डिजाइन वाले हिस्से में POP।
ध्यान रहे, POP and Gypsum की तुलना में महंगी पड़ती है। यही वजह है कि Gypsum का इस्तेमाल ज्यादातर ऑफिस और कमर्शियल बिल्डिंग में होता है।


