रायपुर : होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है.
T20 World Cup 2026 Final से पहले ICC रैंकिंग में भारत का दबदबा, जानें न्यूजीलैंड किस नंबर पर
होली के अवसर पर बदमाशों के द्वारा पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका कर आतंकित करने की सूचना प्राप्त हुई थी.
कोरबा में सनसनी: होली खेलने निकला युवक फांसी पर लटका मिला
मामले में पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 साल), काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ़ जरहा पिता देवानंद साहू (26 साल) और पंडरी निवासी नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 साल) के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


