नई दिल्लीः दिल्ली में बम ब्लास्ट के पुलिस सतर्क है और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर विशेष तौर पर चौकसी बरती जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन को दें या 112 डायल करें। पुलिस ने जनता से कहा कि आप हमारी आंख और कान बनें। साथ मिलकर, हम दिल्ली को किसी भी खतरे से सुरक्षित और मज़बूत बना सकते हैं। साथ मिलकर, हम एक सुरक्षित दिल्ली सुनिश्चित कर सकते हैं और करेंगे।
CGMSC की बड़ी कार्रवाई: तीन दवाएं अमानक पाई गईं, कंपनियां तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
भोगल इलाके में जम्मू कश्मीर नंबर की गाड़ी मिली
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने बताया कि दिल्ली के भोगल इलाके में एक शख्स ने जम्मू कश्मीर नंबर की गाड़ी देखकर पुलिस को कॉल कर दिया कि एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जम्मू कश्मीर का है, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला देखा और पता लगा गाड़ी में कार्पेट्स थे और मालिक को वेरिफाई किया इसमे कुछ भी संदिग्ध नही मिला और गाड़ी को जाने दिया गया।
Bilaspur Train Accident Update: अपोलो अस्पताल में घायल युवती की मौत, अब तक 13 की गई जानें
पुलिस ने लोगों से कहा सतर्क रहें
पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ज़िम्मेदार नागरिकों की सतर्कता की सराहना करती है। सामूहिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आप सभी लोग सतर्क रहें।


