उत्कल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों, खासकर Odisha के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ओडिशा भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का शाश्वत प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने राज्य की ऐतिहासिक विरासत और कला-संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि ओडिशा ने भारत की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों की मेहनत, प्रतिभा और विविध परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने साहित्य, संगीत, नृत्य और वास्तुकला के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ओडिशा विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
read also: CG Factory Fire: केमिकल फैक्टरी में पाइपलाइन फटने से भीषण आग, चारों ओर धुएं का गुबार
उत्कल दिवस हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है, जो 1936 में ओडिशा के एक अलग राज्य के रूप में गठन की याद दिलाता है। इस मौके पर देशभर से नेताओं और नागरिकों ने भी राज्य की समृद्ध विरासत को नमन किया।


