प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार समझौते की रूपरेखा को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि यह समझौता भारत के किसानों, एमएसएमई और उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उनके मुताबिक, इस पहल से भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में बेहतर पहुंच मिलेगी और निर्यात को नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस ऐसा व्यापार ढांचा तैयार करने पर है, जिससे किसानों की आय बढ़े, स्थानीय उद्योग मजबूत हों और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापार समझौते में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रहेंगे और घरेलू बाजार तथा संवेदनशील क्षेत्रों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।
read also: कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय में OSD पद पर संविदा नियुक्ति, प्रशासन ने किया आदेश जारी
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह व्यापार रूपरेखा ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है। सरकार का मानना है कि संतुलित और पारदर्शी व्यापार समझौते से न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी स्थिति भी और मजबूत कर सकेगा।


