प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश में रेलवे के आधुनिकीकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब लोग विदेशी ट्रेनों की तस्वीरें देखकर सपने देखा करते थे, लेकिन आज वही सपना भारत में हकीकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों ने आम लोगों की यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाया है।
read also: Jayshree Ullal Richest Indian Woman CEO : भारत की बेटी जो बनी दुनिया की सबसे अमीर टेक CEO
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में रेलवे के बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। नए ट्रैक, आधुनिक स्टेशन और हाई-स्पीड ट्रेनों के जरिए देश को नई दिशा दी जा रही है। मालदा की रैली में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ रेल चलाना नहीं, बल्कि भारत के हर कोने को विकास की रफ्तार से जोड़ना है, ताकि पूर्वी भारत समेत पूरे देश को इसका समान लाभ मिल सके।


