PM Modi At 28th CSPOC के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 देशों से आए संसदीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत संस्थाओं, संविधान और जनभागीदारी पर आधारित है, जिसकी बुनियाद बेहद ठोस है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है। उन्होंने वैश्विक मंच पर लोकतांत्रिक सहयोग, संवाद और आपसी सम्मान को समय की जरूरत बताया। सम्मेलन में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, संसदीय प्रक्रियाओं में नवाचार और पारदर्शिता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


