प्रधानमंत्री Narendra Modi आज Norway में आयोजित भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस अहम बैठक में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इनोवेशन और आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग पर विशेष फोकस रहेगा। भारत नॉर्डिक देशों के साथ टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और सतत विकास के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर जोर देगा। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक चुनौतियों से निपटने में साझा रणनीति बनाने का भी मंच बनेगा।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत-यूरोप संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद है कि बैठक के बाद कई समझौतों और सहयोग परियोजनाओं की घोषणा हो सकती है, जिससे भारत और नॉर्डिक देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्ते और मजबूत होंगे।


