PM Kisan Samman Nidhi योजना की 21वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है, लेकिन कई लाभार्थियों के खाते में अभी तक ₹2000 की राशि नहीं पहुंची है। मंत्रालय के मुताबिक किस्तें चरणबद्ध तरीके से भेजी जा रही हैं, मगर जिन किसानों के दस्तावेज़ या बैंक विवरण अधूरे हैं, उनकी राशि फिलहाल रोक दी गई है। सबसे आम कारणों में e-KYC पूरा न होना, आधार-बैंक खाते का लिंक न होना, भूमि रिकॉर्ड में त्रुटि या गलत बैंक जानकारी शामिल है।
read also: राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम रोशन
ऐसे किसान pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC पूरा करें, अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं, और भूमि रिकॉर्ड की जांच करवा लें। पोर्टल पर ‘Beneficiary Status’ चेक करके भी अपनी जानकारी सत्यापित की जा सकती है। सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों के रिकॉर्ड अपडेट हैं, उनके खातों में किस्त जल्द ही भेज दी जाएगी।


