केंद्रीय बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसानों को बड़ी राहत नहीं मिली। बजट में योजना की प्रति वर्ष मिलने वाली 6,000 रुपये की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे उन किसानों को थोड़ी निराशा हुई है, जो महंगाई को देखते हुए किस्त बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि सरकार ने योजना को जारी रखने और समय पर भुगतान का भरोसा जरूर दिलाया है।
अब किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के मुताबिक, 22वीं किस्त फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन लाभार्थियों को ई-केवाईसी और जमीन से जुड़े दस्तावेज अपडेट रखने की सलाह दी जा रही है।
read also: अवैध रेत खनन रोकने गए अधिकारी पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
सरकार का कहना है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भूमि सत्यापन पूरा है, उन्हीं के खातों में किस्त जारी की जाएगी। ऐसे में अगर कोई किसान इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो उसकी 22वीं किस्त अटक सकती है। किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं और समय रहते जरूरी सुधार करा सकते हैं।


