प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 22वीं किस्त को लेकर अहम अपडेट आया है, जिसके अनुसार सरकार जल्द ही पात्र किसानों के खातों में अगली किस्त जारी कर सकती है। इस योजना के तहत योग्य किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिससे खेती-किसानी के खर्च में मदद मिलती है।
read also: Petrol Diesel Price 25 Jan: रविवार को पेट्रोल-डीजल में गिरावट, जानें अपने शहर के रेट
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी, आधार सत्यापन और बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की जानकारी अधूरी होगी, उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में समय रहते दस्तावेज पूरे कर योजना का फायदा उठाने की सलाह दी गई है।


