केंद्र सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना ₹6000 की नकद सहायता सीधे खाते में भेजी जाती है। वहीं, एक दूसरी योजना—प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना—में किसान को उम्र पूरी होने पर सालाना ₹36,000 तक की पेंशन मिल सकती है।
इस पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष के छोटे और सीमांत किसान अप्लाई कर सकते हैं। योजना में किसान को हर महीने ₹55 से ₹200 तक प्रीमियम जमा करना होता है, जिसके बराबर राशि सरकार भी योगदान के रूप में देती है।
read also: आंगनबाड़ी निर्माण में गड़बड़ी, सरपंच और 3 अन्य को मिला नोटिस
60 वर्ष की उम्र पूरी होते ही लाभार्थियों को ₹3000 मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। सरकार का दावा है कि यह योजना किसानों को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


