Plane Crash Landing : अमेरिका के जॉर्जिया में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. जॉर्जिया के गेन्सविले में बीच सड़क पर ही एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. क्रैश लैंडिंग के बाद यह छोटा प्लेन बिजी रोड पर कई गाड़ियों से टकरा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह सिंगल इंजन वाला प्लेन था और इसने ब्राउन्स ब्रिज रोड और पर्ल निक्स पार्कवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी. रिपोर्ट के अनुसार फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि हॉकर बीचक्राफ्ट बीई-36 उड़ा रहे पायलट ने दोपहर 12:10 बजे के आसपास इंजन में समस्या की सूचना दी थी.

प्लेन के साथ क्या हुआ?
अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अनुसार, यह प्लेन गेन्सविले के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से रवाना हुआ और यह कैंटन में चेरोकी काउंटी के रिजनल एयरपोर्ट के लिए जा रहा था. NTSB ने कहा कि प्लेन के इंजन में खराबी आ गई और उसमें हवा में उड़ते रहने के लिए पर्याप्त शक्ति नहीं थी. इसी वजह से उसे रोड पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. रोड बिजी था यानी उसपर गाड़ियां आ जा रही थीं. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद प्लेन ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी.
NTSB ने कहा, “उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही पायलट को इंजन में खराबी का पता चला और उसने वापस गेन्सविले की ओर मुड़कर वहां उतरने का फैसला किया.” अटलांटा न्यूज़ फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मिले ऑडियो में, प्लेन के पायलट को मदद के लिए पुकारते हुए सुना गया. उसने कहा, “मे डे, मे डे, मे डे… गेन्सविले.”
IND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आया अंतिम निर्णय, 15 फरवरी को होगी भिड़ंत
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन को बिजी रोड पर उतरते और फिर कई वाहनों से टकराते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं. पुलिस ने कहा कि लैंडिंग के बाद, प्लेन का दाहिना पंख (विंग) एक वाहन से टकरा गया, और प्लेनन का फ्यूल टैंक ढीला हो गया और “एसयूवी के पिछले हिस्से और वाहन में जा घुसा.”


