पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में 57 पदों और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर (पंजाब) में 3 पदों समेत कुल 60 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 19 अक्तूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
Nepal Flash Flood News: नेपाल जलप्रलय में कितने भारतीय लापता? जानिए अब तक का पूरा अपडेट
क्या है आवेदन की शर्तें?
- मेडिकल ऑफिसर: एमबीबीएस डिग्री और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। संबंधित विषय में पीजी डिग्री या डिप्लोमा वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
- कंप्यूटर प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, गणित, सांख्यिकी या फिजिक्स में डिग्री/पीजी डिग्री के साथ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का अनुभव होना चाहिए।
- फार्मासिस्ट ग्रेड-II: 10वीं पास, फार्मेसी में डिप्लोमा और पंजीकृत फार्मासिस्ट होना जरूरी है।
- लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I: विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास, लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा और लाइब्रेरी में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- एनिमल अटेंडेंट: 10वीं पास होना चाहिए। हिंदी, अंग्रेजी या पंजाबी पढ़ने-लिखने की जानकारी और सफाई कार्य का ज्ञान होना चाहिए।
- नाई (Barber): 10वीं पास और संबंधित काम में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (स्वच्छता) ग्रेड-III: 10वीं पास होना चाहिए और सफाई, झाड़ू लगाने व धूल साफ करने का ज्ञान होना चाहिए। अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।