कोरबा : शहर के कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर एक अनोखी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। एक रैट स्नेक सड़क किनारे पानी पीने की कोशिश में गलती से कोल्ड ड्रिंक के खाली कैन में फंस गया। सांप का फंसा होना देख आसपास के लोग डर गए और हड़कंप मच गया।
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की दस्तक, अंबिकापुर में तापमान गिरकर 7.6°C तक पहुंचा
स्थानीय लोगों ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह सांप लगभग 5 फीट लंबा था और स्थानीय भाषा में इसे धामन सांप कहा जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन इसकी लंबाई और रंग लोगों को अक्सर चौंका देती है।
Chhattisgarh : नेशनल हाईवे-130 पर लखनलाल देवांगन का काफिला हादसे का शिकार, मंत्री बाल-बाल बचे
अविनाश यादव ने कहा कि उन्होंने बड़े ध्यान और सावधानी से स्थिति का निरीक्षण किया और कैंची की मदद से धीरे-धीरे कैन को काटकर सांप का सिर सुरक्षित बाहर निकाला। इस प्रक्रिया में ध्यान रखा गया कि कैन के धारदार किनारों से सांप को कोई चोट न पहुंचे। जब सांप का सिर बाहर आया, तब उसने राहत की सांस ली। इसके बाद उसे जंगल के खुले क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में वापस जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे सांप को कैन में फंसा हुआ देखा और तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी। उनका कहना था कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो सांप सड़क पर आकर किसी वाहन की चपेट में आ सकता था। उनकी सतर्कता और समय पर मदद ने सांप की जान बचा ली।


