Alia Bhatt के बंगले पर हुआ विवाद
हाल ही में Alia Bhatt उस वक्त गुस्से में आ गईं जब उनके अंडर-कंस्ट्रक्शन बंगले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक्ट्रेस ने इसे अपनी निजता का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जाहिर की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपील की कि सभी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए जाएं।
पायल रोहतगी का विवादित बयान
आलिया की इस नाराजगी पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कमेंट करते हुए कहा कि घर की लोकेशन शेयर करना प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं है। पायल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि “प्राइवेसी का उल्लंघन तब होता है जब कोई आपके निजी पलों को कैद करे। अगर इतनी चिंता है तो सिक्योरिटी कैमरे लगवा लो, क्योंकि आप अफोर्ड कर सकती हो।” इसके साथ ही उन्होंने आलिया को कॉमन सेंस इस्तेमाल करने की नसीहत भी दी।
लगातार निशाने पर रखा आलिया को
पायल ने एक और पोस्ट में आलिया को तंज कसते हुए लिखा– “ये आलिया भट्ट बन गए हैं, कोई कॉमन सेंस ही नहीं है।” उनके इन कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।
View this post on Instagram
फैंस ने लगाई पायल की क्लास
पायल के इस बयान पर आलिया के फैंस भड़क उठे और रेडिट सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी जमकर आलोचना की।
एक यूजर ने लिखा– “ये औरत बस फेम के लिए पागल है, इसलिए दूसरों पर हमला करती है।”
दूसरे ने कहा– “यह बहुत बड़ी हेटर है, इसे भी ऐसा ही सलूक मिलना चाहिए।”
एक कमेंट में लिखा गया– “पायल की सोच बेहद विकृत है, सोशल मीडिया पर हैरेसमेंट के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।”
पहले भी कर चुकी हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब पायल रोहतगी ने किसी सेलेब्रिटी पर इस तरह की टिप्पणी की हो। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने करीना कपूर और उनके बेटे को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं, लेकिन तब उन्हें खास तवज्जो नहीं मिली थी। अब आलिया पर निशाना साधने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में हैं।
Read Also: Mumbai Real Estate News: सोनू सूद ने बेचा करोड़ों का मुंबई अपार्टमेंट, हुआ घाटा या फायदा?


