पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस Priya Marathe का कैंसर से निधन
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस Priya Marathe का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। बीते कुछ सालों से वह कैंसर से जंग लड़ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुछ साल पहले कैंसर का पता चला था और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बीमारी ने आखिरकार उनकी जिंदगी छीन ली।
सीरियल में प्रिया ने अंकिता लोखंडे की बहन वर्षा का किरदार निभाकर पहचान बनाई थी। उनकी मौत की खबर से फैंस गमगीन हैं।
महिलाओं में 30 के बाद बढ़ जाता है कैंसर का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 35–40 की उम्र के बाद महिलाओं में कुछ खास तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते लक्षणों की पहचान करना और स्क्रीनिंग टेस्ट कराना बेहद जरूरी है।
View this post on Instagram
1. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast Cancer)
स्तन में दर्दरहित गांठ या मोटापन
स्तन या निप्पल के आकार में बदलाव
निप्पल से खून या तरल पदार्थ निकलना
त्वचा में गड्ढे या लालिमा दिखना
नियमित स्क्रीनिंग टेस्ट से ब्रेस्ट कैंसर को शुरुआती स्टेज पर पकड़ा जा सकता है।
2. कोलन कैंसर के लक्षण (Colon Cancer)
बार-बार कब्ज या दस्त होना
मल में खून आना
मलत्याग के बाद भी आंत खाली न लगना
लगातार पेट दर्द, गैस या ऐंठन
बिना वजह वजन कम होना और थकान
45 साल की उम्र के बाद नियमित कोलोनोस्कोपी टेस्ट कराना जरूरी है।
3. सर्वाइकल कैंसर के लक्षण (Cervical Cancer)
यौन संबंध के बाद योनि से ब्लीडिंग
मासिक धर्म के बीच असामान्य रक्तस्राव
योनि स्राव में तेज गंध या खून आना
पेल्विक पेन या संभोग के दौरान दर्द
पेशाब या मल त्याग में दर्द व रक्तस्राव
👉 HPV वैक्सीन और समय-समय पर Pap Smear टेस्ट से इस कैंसर को रोका जा सकता है।


