सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘Param Sundari’ ने रविवार को अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया। फिल्म रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहतर रहा और इसने सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘योद्धा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
‘Param Sundari’ का तीन दिन का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रविवार को करीब 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 40–50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।
‘योद्धा’ से आगे निकली, लेकिन ‘देवरा’ से पीछे
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म ‘योद्धा’ ने तीसरे दिन सिर्फ 7 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से ‘परम सुंदरी’ ने बेहतर कमाई की है। हालांकि, जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ ने तीसरे दिन ही 39.9 करोड़ रुपये कमा लिए थे और कुल तीन दिन का कलेक्शन 160 करोड़ रुपये से ज्यादा था। उस हिसाब से ‘परम सुंदरी’ काफी पीछे है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ग्लोबल प्रदर्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस से बेहतर रहा है।
फिल्म की ऑक्यूपेंसी और परफॉर्मेंस
31 अगस्त को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.71% रही। हालांकि, कंटेंट में नयापन की कमी दर्शकों को खली, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोमांटिक हीरो के किरदार को बखूबी निभाया। वहीं, जाह्नवी कपूर ने मलयाली लड़की सुंदरी के रोल में शानदार परफॉर्मेंस दी।


