कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य कोरबा जिले में आज औपचारिक रूप से शुरू हो गया।
रेलवे स्टेशन के पास सड़ा हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जिले के किसानों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सरकारी खरीद केंद्रों में धान उपार्जन प्रक्रिया का आरंभ हुआ। मुख्य कार्यक्रम विकासखंड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में आयोजित किया गया, जहाँ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया।
CG NEWS : निशाना चूक गया, युवक बचा; अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी
मंत्री देवांगन ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य की शुरुआत की और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


