Anti National Controversy Issues: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें लोग ओरी के नाम से जानते हैं ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में ओरी ने ध्रुव राठी को राष्ट्र-विरोधी बताते हुए कहा कि उन्हें वह बिल्कुल पसंद नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ध्रुव कई मुद्दों पर अपनी सोच के अनुसार ही प्रतिक्रिया देते हैं.
ध्रुव राठी के वीडियो को लेकर जताई नाराजगी
ओरी और ध्रुव राठी के बीच विवाद पहले भी सामने आ चुका है. दिसंबर 2025 में ध्रुव राठी ने ‘द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़’ नाम से एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो के बाद ओरी ने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर का समर्थन किया था. उनका कहना था कि वीडियो के थंबनेल में उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया, जबकि पूरे वीडियो में उनका कोई जिक्र ही नहीं था. ओरी ने इसे गलत बताया और कहा कि ऐसा करने का कोई मतलब नहीं था.
विषयों के चयन पर उठाए सवाल
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ओरी ने कहा कि ध्रुव राठी अक्सर उन्हीं मुद्दों पर बोलते हैं जो उनकी सोच से मेल खाते हैं.
उनके अनुसार, जब कोई विषय उनके नजरिए के अनुरूप होता है, तभी वह उस पर डीटेल से बात करते हैं. ओरी ने कहा कि वह ध्रुव के सभी वीडियो नहीं देखते, लेकिन कई बार उनकी बातें उन्हें समझ से परे लगती हैं.
कुछ मुद्दों पर चुप रहने का लगाया आरोप
ओरी ने आगे कहा कि कई ऐसे विषय भी होते हैं जिन पर ध्रुव राठी को अपनी राय रखनी चाहिए, लेकिन वह उन पर कुछ नहीं कहते. उनका मानना है कि ध्रुव चुनिंदा मुद्दों पर ही बोलते हैं. इसी वजह से उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ध्रुव राठी का काम और उनका तरीका पसंद नहीं है.
इस वीडियो से शुरू हुआ था विवाद
ध्रुव राठी के उस वीडियो में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस की खूबसूरती और कॉस्मेटिक प्रोसेस को लेकर चर्चा की गई थी. वीडियो में जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और काजोल जैसीएक्ट्रेस का जिक्र किया गया था. वहीं थंबनेल में जाह्नवी कपूर की फोटो भी दिखाई गई थी, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा.





