NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सी एंड आई विभागों में कुल 135 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां अनुभवी उम्मीदवारों के लिए हैं। योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: फैक्ट्री भेजे जा रहे 16 बच्चे रेस्क्यू, आरोपी नियोक्ता गिरफ्तार
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
- डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
- डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल): उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, प्रोडक्शन, थर्मल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होना जरूरी है।
- डिप्टी मैनेजर (C&I): उम्मीदवार के पास इंस्ट्रूमेंटेशन, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में फुल टाइम बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।