लंदन स्थित टेक कंपनी Nothing ने भारतीय बाजार में अपनी नई Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूथ डिस्प्ले मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस सीरीज में 140x अल्ट्रा जूम सपोर्ट देने का दावा किया है, जिससे दूर की चीजों को भी काफी क्लियर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में बेहतर नाइट फोटोग्राफी और एआई आधारित कैमरा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास हो सकते हैं।
read also: Stock Market Opening: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 550 अंक उछला; निफ्टी 24,600 के पार
डिजाइन के मामले में भी Nothing ने अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट स्टाइल को बरकरार रखा है, जिससे यह फोन बाकी स्मार्टफोन्स से अलग नजर आता है। कंपनी का कहना है कि यह सीरीज भारतीय यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन का बेहतरीन अनुभव देने के लिए पेश की गई है।


