तकनीक की दुनिया में एक बड़ी नवाचार खबर सामने आई है। अब रिमोट कंट्रोल को चलाने के लिए बैटरी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक विकसित की है जो मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियो तरंगों को ऊर्जा में बदलकर रिमोट को पावर देगी। इस नई तकनीक में रिमोट के अंदर एक विशेष ऊर्जा-कैप्चर मॉड्यूल लगाया जाता है, जो टावर से आने वाली RF (Radio Frequency) सिग्नल को इलेक्ट्रिक पावर में बदल देता है।
read also: कोरबा: करतला रेंज में हाथियों की निगरानी अब ड्रोन से, फसलों की सुरक्षा में मिलेगी मदद
इससे रिमोट हमेशा चालू स्थिति में रहता है और बैटरी बदलने की झंझट पूरी तरह खत्म हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक न सिर्फ टीवी और एसी रिमोट बल्कि भविष्य में स्मार्ट होम डिवाइसेस में भी बड़ी क्रांति ला सकती है। पर्यावरण के लिहाज से भी यह इनोवेशन फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि इससे लाखों डिस्पोजेबल बैटरियों के उपयोग में भारी कमी आएगी।


