NITI Aayog की एक नई रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आने वाले 10 वर्षों में भारत से खेल उपकरणों का निर्यात 8.1 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक बाजार में भारतीय खेल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संभावित वृद्धि से लगभग 54 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। खासतौर पर छोटे और मध्यम उद्योगों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि खेल उपकरण निर्माण में MSME सेक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार से इस क्षेत्र में निवेश और नीतिगत सहयोग बढ़ाने की सिफारिश भी की गई है।
read also: LPG Booking Rule: अब ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम लागू, अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर
नीति आयोग का मानना है कि यदि उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और निर्यात ढांचे को मजबूत किया जाए तो भारत वैश्विक खेल उपकरण बाजार में प्रमुख खिलाड़ी बन सकता है। इससे न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।


