NFR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 6777 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे) निर्धारित है।
10kW Solar Panel लगाने में कितना आएगा खर्च? जानिए कितनी होगी बचत और कौन-कौन से उपकरण चलेंगे
केवल 10वीं एवं आईटीआई पास ले सकते हैं भर्ती में भाग
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 10th के साथ आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है। फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथमेटिक्स से 10th और 12th उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति महीना 9,600 स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Online Application Submission is Live w.e.f. 20-07-2026 – Click here to submit पर क्लिक करें।
- इसके बाद apply पर क्लिक करें और लॉग इन पर क्लिक करें।
- रजिस्टर योर सेल्फ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करें।
- निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके फॉर्म को एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।






