NEET-PG 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दो दौर की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक घटाने का फैसला किया है। यह निर्णय पीजी मेडिकल सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को गति देने और बड़ी संख्या में खाली रह गई सीटों को भरने के उद्देश्य से लिया गया है। कटऑफ में कमी के बाद अब अधिक उम्मीदवारों को आगे की काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा।
अधिकारियों के अनुसार, कटऑफ घटने से सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों की उपलब्धता बेहतर होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड कटऑफ, संशोधित मेरिट लिस्ट और आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जरूर चेक करें। यह कदम उन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जो अब तक सीमित अंकों के कारण प्रवेश से वंचित रह गए थे।


