छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है। यह मुठभेड़ जिले के संवेदनशील इलाके में उस समय हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। इलाके में अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों को किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
read also: Shilpa Shetty के ‘बैस्टियन’ पब पर Income Tax का छापा, टैक्स चोरी के आरोपों की जांच जारी
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति बहाली और नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।



