बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ होने की खबर है।
कोरबा : दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा चालक गंभीर घायल
यह इलाका छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित है, जहां सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल सर्चिंग अभियान पर निकली थी। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने और मौके से हथियार बरामद होने की खबर मिल रही है।
CGMSC ने कुछ दवाओं पर लगाई अस्थायी रोक, इंजेक्शन के बाद मरीज में पाए गए साइड इफेक्ट
हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस दल अब भी जंगल के भीतर मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई है।


