देश में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 50 हजार जवानों के साथ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है, जिसका लक्ष्य बचे हुए सक्रिय नक्सलियों को खत्म करना है। अधिकारियों के मुताबिक अब देश के चुनिंदा इलाकों में करीब 150 नक्सली ही सक्रिय बचे हैं, जिन पर फोकस कर विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह अभियान जंगल और सीमावर्ती इलाकों में केंद्रित है, जहां नक्सली लंबे समय से छिपकर गतिविधियां चलाते रहे हैं। सुरक्षा बलों को आधुनिक तकनीक, ड्रोन निगरानी और बेहतर खुफिया नेटवर्क का सहारा दिया गया है ताकि अभियान को तेजी और सटीकता के साथ अंजाम दिया जा सके। सरकार का दावा है कि लगातार ऑपरेशन और विकास योजनाओं की वजह से नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में हिंसा में बड़ी गिरावट आई है।
read also: CG News : मोबाइल ब्लास्ट से दहशत – छात्र की जेब में फटा फोन, युवक गंभीर रूप से झुलसा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम चरण साबित हो सकता है। यदि ऑपरेशन सफल रहता है, तो India को लंबे समय से चली आ रही आंतरिक सुरक्षा चुनौती से बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि स्थायी समाधान के लिए विकास, रोजगार और स्थानीय विश्वास को मजबूत करना भी उतना ही जरूरी माना जा रहा है।


