देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय सेना के जवान कठोर मौसम की चुनौती के बावजूद नियंत्रण रेखा (LOC) पर पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। कई इलाकों में तीन से चार फीट तक जमी बर्फ और बेहद कम तापमान के बीच जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और सीमा की निगरानी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। बर्फीले हालात के बावजूद जवानों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है।
read also: बड़ी खुशखबरी… 48 शहरों के लिए जल्द शुरू होंगी अतिरिक्त ट्रेनें, कन्फर्म टिकट की सुविधा भी होगी
सेना के सूत्रों के अनुसार, दुश्मन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आधुनिक निगरानी उपकरणों के जरिए सीमा की चौकसी बढ़ा दी गई है। खराब मौसम के बीच भी रसद और संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। जवानों की यह तत्परता और समर्पण देश की सुरक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प को दर्शाता है।


