सड़क यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। National Highways Authority of India (NHAI) ने टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले लोगों के लिए लोकल मंथली पास को आसान बना दिया है। अब पात्र वाहन मालिक मात्र 340 रुपये प्रतिमाह देकर संबंधित टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवाजाही कर सकते हैं।
क्या है 340 रुपये वाला पास?
यह सुविधा 2025-26 के लिए 340 रुपये मासिक शुल्क पर उपलब्ध है। एक बार पास बनवाने के बाद पूरे महीने उस विशेष टोल प्लाजा से कितनी भी बार गुजरने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। रोजाना टोल देने वालों के लिए यह योजना हजारों रुपये की बचत करा सकती है।
कौन ले सकता है लाभ?
आवेदक का निवास टोल प्लाजा से 20 किमी के भीतर होना चाहिए।
केवल निजी वाहन (व्हाइट नंबर प्लेट) पात्र हैं।
वाहन पर एक्टिव FASTag अनिवार्य है।
जरूरी दस्तावेज
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
पता प्रमाण (आधार, वोटर आईडी, बिजली बिल)
FASTag विवरण
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन ऑनलाइन IHMCL पोर्टल/बैंक ऐप के जरिए या टोल प्लाजा के POS काउंटर पर किया जा सकता है।
इसके अलावा, 100 मीटर से लंबी कतार होने पर ‘10 सेकंड नियम’ के तहत बिना टोल भी निकलने का प्रावधान है।


