ब्रेन ट्यूमर को लेकर कई गलतफहमियां और डरावनी अफवाहें आम लोगों के बीच फैलती हैं। सबसे बड़ा मिथक यह है कि अगर किसी को ब्रेन ट्यूमर हो गया तो मौत निश्चित है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी तरह सच नहीं है। ब्रेन ट्यूमर के प्रकार, उसका आकार, लोकेशन और इलाज की समय पर शुरूआत ही रोग की गंभीरता और मरीज की सेहत को तय करती है। कई मामलों में सफल उपचार और सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकते हैं।
दूसरी आम भ्रांति यह है कि ब्रेन ट्यूमर सिर्फ बुजुर्गों को होता है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि यह किसी भी उम्र में हो सकता है। वहीं, यह भी सच है कि शुरुआती लक्षणों जैसे लगातार सिरदर्द, उल्टी, संतुलन बिगड़ना या दृष्टि समस्याओं को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि समय पर जांच और डॉक्टर से परामर्श लेना इस बीमारी में जीवन रक्षक साबित हो सकता है।
ब्रेन ट्यूमर को लेकर फैली इन गलत धारणाओं को समझना और सही जानकारी फैलाना बेहद जरूरी है, ताकि मरीज और उनके परिवार में भय और गलतफहमी न फैले।


