दुर्ग : बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। दरअसल एक मार्च 2026 की रात्रि जामुल की एक गली में एक कुत्ते को मुर्तजा अली और राहुल मार्कण्डे ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला।
20 करोड़ का पोस्ट ऑफिस घोटाला, विजिलेंस जांच तेज
इस मामले की शिकायत प्रार्थी मदन साहू ने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
कैंसर उपचार को मिलेगी नई दिशा, मुख्यमंत्री साय ने अस्पताल का किया शुभारंभ
शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी बीच अचानक दोनों ही आरोपी मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे जामुल में ही घूमते हुए दिखाई दिए। फौरन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। फिर मौके पर जामुल थाने की पुलिस पहुंची और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।


