कोरबा : शहर के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस इलाके में चाकूबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, सभी हमलावर ‘आराम मशीन’ इलाके के रहने वाले हैं, जिन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर पंप हाउस निवासी एक नाबालिग को घेर लिया.
CG Murder Case: घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले नाबालिग की जमकर पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोंट आई है. इसी दौरान एक नाबालिग बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया. घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
CG Paddy Scam : धान खरीदी केंद्र में 8 लाख का घोटाला, समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर FIR दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसईबी पुलिस ने धाराएं दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चौकी प्रभारी भीमसेन ने बताया कि “पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.”


