केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा है कि ‘वीबी-जी राम-जी’ विधेयक ग्रामीण रोजगार को ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण से मजबूती से जोड़ने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह विधेयक गांवों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा।
मंत्री पटेल ने बताया कि इस विधेयक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और रोजगार के स्थायी मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे न केवल पलायन पर रोक लगेगी, बल्कि ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
read also: Kanker Conversion Case: धर्मांतरित शव दफन विवाद के बाद तेवड़ा में शांति, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की धारा गांवों तक पहुंचे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो। ‘वीबी-जी राम-जी’ विधेयक इसी सोच के अनुरूप है, जो ग्रामीण भारत को सशक्त बनाकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।


