कोरबा : कोरबा जिले के शहर के मध्य घंटाघर मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई एक महिला पैदल अकेले घूम रही थी अचानक से प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी उसे तड़पते देखा राहगीरों की नजर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल 102 वाहन को दी गई जिसमें उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना हुए जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
कोरबा में सड़क हादसा: मानिकपुर खदान के कर्मी की मौत, साथी घायल
अस्पताल पहुंचने के बाद महिला को वार्ड में भर्ती कराया गया वही बच्चों की हालत को देखते हुए उसे sncu शिशु कक्ष में रखा उसका इलाज शुरू किया गया अब बात थी उसके परिजनों को सूचना देने की किसी तरह महिला से बातचीत किया गया पता चला कि महिला मानसिक रूप से परेशान है किसी तरह महिला ने बताया कि वह रायगढ़ जिले के शहर के रहने वाली है और उसने अपने पिताजी का मोबाइल नंबर दिया अस्पताल प्रबंधन ने उसके पिताजी को फोन कर जानकारी दी तब उसने बताया कि शादी होकर कोरबा गई है उसे घर से निकले 3 से 4 साल हो गए हैं अब उसे हमारा किसी तरह से बातचीत नहीं है आप लोग जो जैसा है देख ले अस्पताल प्रबंधन ने उसके पति से भी संपर्क किया गया उसने भी कहा कि उसे हमारा कोई संबंध नहीं है ऐसी स्थिति में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन बच्चे और मां को लेकर मुश्किल में फंस गई।
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभाग अध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा 3 किलो का है उसे इलाज की जरूरत है इसलिए विशेष रूप से उसका इलाज किया जा रहा है। महिला की उम्र लगभग 28 साल है और मानसिक रूप से परेशान है क्योंकि घर वाले और पति रखना नहीं चाहते ऐसी स्थिति में बच्चे और मां को लेकर संबंधित महिला बाल विकास विभाग को पत्र लिखा गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।


