रायपुर : राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित बग्गा मशीनरी की थिनर और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। अचानक आग की लपटे उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
MP बृजमोहन अग्रवाल ने डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के किए दर्शन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
पार्किंग अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त, डोंगरगढ़ ठेकेदार को भरना होगा जुर्माना
फैक्ट्री में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस आगजनी की घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।


