अंबिकापुर : अंबिकापुर में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी अमजद खान ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रखा। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने अपने वैवाहिक जीवन को गोपनीय रखा और युवती को लगातार धोखे में रखा।
तालिबानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर Ovaisi का बयान — “मैंने 2016 में ही चेताया था”
पीड़िता ने जब सच्चाई जानी तो उसने महिला थाना अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमजद खान के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, वहीं मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जारी है।
सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‘राजेश अग्रवाल’ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई तेजी से की जाएगी ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके।


